वुमन्स प्रीमियर लीग (WPL) के पहले (Mega) Wpl auction का आयोजन नई दिल्ली में हुआ, जिसमें भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों पर बड़ी-बड़ी बोलियाँ लगीं। इस ऐतिहासिक ऑक्शन में भारत की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा सबसे महंगी खिलाड़ी बनीं। यूपी वॉरियर्स ने उन्हें 3.20 करोड़ रुपये में अपनी टीम का हिस्सा बनाया।
न्यूज़ीलैंड की युवा ऑलराउंडर अमीलिया केर भी इस Wpl auction की सबसे चर्चित खिलाड़ियों में रहीं, जिन्हें मुंबई इंडियंस ने 3 करोड़ रुपये में खरीदा। वहीं, यूपी वॉरियर्स ने भारतीय अनुभवी तेज़ गेंदबाज़ शिखा पांडे पर 2.40 करोड़ रुपये की बड़ी बोली लगाई और उन्हें टीम में शामिल किया।
ऑक्शन की शुरुआत और शुरुआती सरप्राइज़
पहली बोली ऑस्ट्रेलियाई कप्तान और विकेटकीपर एलिसा हीली पर लगी, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि हीली अनसोल्ड रहीं। इसके बाद न्यूज़ीलैंड की कप्तान सॉफी डिवाइन पर गुजरात जायंट्स ने 2 करोड़ रुपये खर्च किए।
ऑस्ट्रेलिया को तीन बार विश्व कप जिताने वाली कप्तान मैक लैनिंग को यूपी वॉरियर्स ने 1.90 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा।
दीप्ति शर्मा पर रोमांचक RTM मुकाबला
दीप्ति शर्मा को हासिल करने की प्रक्रिया बेहद रोमांचक रही। पहले दिल्ली कैपिटल्स ने उनकी बोली 50 लाख रुपये से शुरू की। तभी यूपी वॉरियर्स ने अपना RTM (Right to Match) कार्ड इस्तेमाल किया। दिल्ली ने कीमत बढ़ाते हुए सीधे 3.20 करोड़ रुपये की बोली लगा दी। यूपी ने भी यह कीमत मैच की और आखिरकार दीप्ति यूपी वॉरियर्स की टीम में शामिल हो गईं।
एक्सेलरेटर राउंड – प्रमुख खरीदारी
आखिरी एक्सिलरेटर राउंड की अहम खरीदारी
- मिली इलिंगवर्थ – मुंबई इंडियंस – 10 लाख
- प्रत्यूषा कुमार – RCB – 10 लाख
- डेनी वायट हॉज – गुजरात – 50 लाख
- मिन्नू मणि – दिल्ली कैपिटल्स – 40 लाख
- प्रतिका राव – यूपी वॉरियर्स – 50 लाख
- राजेश्वरी गायकवाड़ – गुजरात – 40 लाख
- दयालन हेमलता – RCB – 30 लाख
- अयुषी सोनी – गुजरात – 30 लाख
तीसरे एक्सिलरेटर राउंड की झलक
- एस. मेघना – अनसोल्ड
- सायका इशाक – मुंबई इंडियंस – 30 लाख
- जी. त्रिशा – यूपी वॉरियर्स – 10 लाख
ब्रेक के बाद तीसरा राउंड
सभी टीमों के पास कुल मिलाकर 16 स्लॉट बचे थे। इसलिए हर टीम से 4-4 खिलाड़ियों के नाम मांगे गए।
अन्य महत्वपूर्ण खरीदारी
- तिरवेणी वशिष्ठ – मुंबई – 20 लाख
- सुमन मीणा – यूपी – 20 लाख
- गौतमी नायक – RCB – 10 लाख
- नाला रेड्डी – मुंबई – 10 लाख
USA की तारा नोरिस टीम UPW में शामिल
USA की खिलाड़ी तारा नोरिस को यूपी वॉरियर्स ने 10 लाख में खरीदा।
मुम्बई की खरीदारी जारी
- पूनम खेमनार – 10 लाख
- शिवानी सिंह – गुजरात – 10 लाख
गुजरात जायंट्स के बड़े फैसले
- किम गार्थ – 50 लाख
- यास्तिका भाटिया – 50 लाख
- सिमरन शेख – यूपी – 10 लाख
अन्य महत्वपूर्ण साइनिंग
- शिप्रा गिरी – यूपी – 10 लाख
- ममता मणिवाला – दिल्ली – 10 लाख
- हैप्पी कुमार – गुजरात – 10 लाख
RCB ने ग्रेस हेरिस को खरीदा
शुरुआत में अनसोल्ड रही ओस्ट्रेलियन बल्लेबाज़ ग्रेस हेरिस को RCB ने 75 लाख रुपये में खरीदा।
यह भी पढ़े: ACC U19 Asia Cup: भारतीय टीम घोषित, गुजरात के पाँच खिलाड़ी शामिल; आयुष म्हात्रे कप्तान
Wpl auction में अब तक का खर्च – विदेशी खिलाड़ियों का दबदबा
अब तक 27 खिलाड़ियों को खरीदा गया और कुल खर्च 25.15 करोड़ रुपये पहुंच गया।
इसमें से:
- भारतीय खिलाड़ियों पर – 10.45 करोड़
- विदेशी खिलाड़ियों पर – 14.70 करोड़
यानी Wpl auction में कुल खर्च का 58% विदेशी खिलाड़ियों पर गया।
8 खिलाड़ी बनीं करोड़पति – दीप्ति शर्मा सबसे महंगी
- दीप्ति शर्मा – 3.20 करोड़ – यूपी
- अमीलिया केर – 3 करोड़ – मुंबई
- सॉफी डिवाइन – 2 करोड़ – गुजरात
- मैक लैनिंग – 1.90 करोड़ – यूपी
- शिनेले हेनरी – 1.30 करोड़ – दिल्ली
- श्री चर्नी – 1.30 करोड़ – दिल्ली
- फीबी लिचफिल्ड – 1.20 करोड़ – यूपी
- लौरा वोल्वार्ट – 1.10 करोड़ – दिल्ली
नौवां सेट – सभी खिलाड़ी अनसोल्ड
इस सेट में अनकैप्ड विकेटकीपर्स शामिल थे, लेकिन पांचों खिलाड़ी बिना खरीदे रह गए।
अन्य मुख्य अपडेट
- प्रेमा रावत को RCB ने RTM पर 20 लाख में रखा।
- संस्कृति गुप्ता – मुंबई – 20 लाख
- सातवें सेट में सिर्फ दिया यादव को दिल्ली ने 10 लाख में खरीदा।
टीमों की रणनीति पर नजर
Delhi Capitals के सह-मालिक पार्थ जिंदल का बयान –
“पिछली सीज़न हमारी लोअर ऑर्डर बैटिंग में कमजोरी थी। इस बार शिनेले हेनरी के आने से वह कमी पूरी हो जाएगी।”
यूपी वॉरियर्स की बड़ी खरीदारी
- आशा शोधन – 1.10 करोड़
- लिंसी स्मिथ – RCB – 30 लाख
- अलाना किंग – अनसोल्ड
तेज गेंदबाज़ों की खरीदारी
- तितास साधु – गुजरात – 30 लाख
- शबनम इस्माइल – मुंबई – 60 लाख
- क्रांति गौर – यूपी – RTM
विकेटकीपर
- लिज़ेल ली – दिल्ली – 30 लाख
- इज़ी गेज़ – अनसोल्ड
- एमी जोन्स – अनसोल्ड
बल्लेबाज़
- S. मेघना – अनसोल्ड
- ताज़मिन ब्रिट्स – अनसोल्ड
- फीबी लिचफिल्ड – यूपी – 1.20 करोड़
यह भी पढ़े: Abhishek Sharma ने Syed Mushtaq Ali Trophy में बनाया नया रिकॉर्ड, 32 गेंद में पूरी की सेंचुरी
निष्कर्ष – Wpl auction ने बदला महिलाओं के क्रिकेट का भविष्य
पहले ही मेगा Wpl auction में टीमों ने ज़बरदस्त निवेश किया। भारतीय खिलाड़ियों के साथ-साथ विदेशी स्टार्स ने भी शानदार बोलियाँ पाईं।
दीप्ति शर्मा, अमीलिया केर और सॉफी डिवाइन जैसे नाम इस ऑक्शन के सबसे बड़े आकर्षण रहे। कुल मिलाकर यह ऑक्शन महिला क्रिकेट को नए मुकाम पर ले जाने वाला साबित हुआ है।











